*हर घर तिरंगा अभियान के तहत सतना शहर में निकली तिरंगा रैली*
सतना, 12 अगस्त 2026/ हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत बुधवार को सतना कलेक्ट्रेट परिसर से भव्य तिरंगा रैली निकाली गई। कलेक्टर डॉ. सतीश कुमार एस ने हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया। कलेक्टर स्वयं हाथ में तिरंगा ध्वज थामकर रैली में शामिल हुए और अधिकारियों-कर्मचारियों तथा छात्र-छात्राओं का उत्साहवर्धन किया।तिरंगा रैली कलेक्ट्रेट परिसर से प्रारंभ होकर सिटी कोतवाली मार्ग से होते हुए पुनः कलेक्ट्रेट परिसर पहुंची, जहां रैली का समापन हुआ। रैली के दौरान देशभक्ति के भाव से ओत-प्रोत वातावरण रहा और प्रतिभागियों ने राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान एवं देशप्रेम का संदेश दिया।
इस अवसर पर अपर कलेक्टर श्री विकास सिंह, सीईओ जिला पंचायत श्री शैलेंद्र सिंह,एसडीएम श्री एल.आर. जांगड़े, टीआई सिटी कोतवाली श्री राघवेंद्र द्विवेदी, सिविल सर्जन डॉ. अमर सिंह सहित बड़ी संख्या में अधिकारी-कर्मचारी एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।