सतना
राखी मेल पर स्पीड पोस्ट में 10% की विशेष छूट एवं वाटरप्रूफ राखी स्पेशल लिफाफा मात्र 10रुपए में
रक्षाबंधन के अवसर पर बहनों द्वारा भाइयों को राखी भेजने की सुविधा को और बेहतर बनाने के लिए डाक विभाग द्वारा ‘राखी मेल’ की विशेष सुविधा प्रारंभ की गई है।
इस सुविधा के अंतर्गत 12 अगस्त से राखी भेजने पर स्पीड पोस्ट शुल्क में 10 प्रतिशत की छूट दी जाएगी। छूट का लाभ लेने के लिए लिफाफे पर बड़े एवं स्पष्ट अक्षरों में ‘राखी मेल’ लिखना अनिवार्य होगा। साथ ही मात्र 10 रुपए में वॉटरप्रूफ राखी लिफाफा प्रात होगा!
राखी भेजने वाले ग्राहकों की सुविधा के लिए डाकघरों में विशेष काउंटर एवं राखी के विशेष लिफाफे भी उपलब्ध कराए जा रहे हैं। एक ग्राहक अधिकतम 5 राखी मेल बुक करा सकेगा।
यह सुविधा आम ग्राहकों के लिए है तथा बीपीएनएल/कॉरपोरेट/बल्क ग्राहकों को इस छूट का लाभ नहीं मिलेगा। छूट केवल डाक शुल्क पर लागू होगी।
डाक विभाग का उद्देश्य है कि देशभर में रहने वाले भाई-बहनों तक राखी सुरक्षित, समय पर एवं कम शुल्क में पहुंचाई जा सके।
—अधीक्षक डाकघर
सतना संभाग , सतना