बरवाला: मोरनी में विधायक शक्ति रानी शर्मा ने ग्रामीणों के साथ बैठक की, मोरनी को विश्व मानचित्र पर अलग पहचान दिलाने का लक्ष्य
कालका विधानसभा से विधायक शक्ति रानी शर्मा वीरवार को शाम 4:00 बजे मोरनी पहुंची। मोरनी पहुंचने पर उनका भव्य स्वागत है ग्रामीणों के द्वारा किया गया। इस अवसर पर उन्होंने हॉर्टिकल्चर के द्वारा चलाई जा रही योजनाओं के बारे में जानकारी भी जुटाई। ग्रामीणों को संबोधित करते हुए विधायक शक्ति रानी शर्मा ने कहा कि मोरनी की विश्व के मानचित्र पर अलग पहचान मिलकर हम बनाएंगे।