बरवाला: गांव कोना और नानकपुर में अवैध कॉलोनियों के 10 डीपीसी जेसीबी से ध्वस्त
उपायुक्त मोनिका गुप्ता ने वीरवार को शाम 4 बजे जानकारी देते हुए बताया कि सहायक नगर योजनाकार पंचकूला के नेतृत्व में जिला नगर योजनाकार की टीम द्वारा अर्बन एरिया पंचकूला में कार्यवाही की गई। इस कार्यवाही में गांव कोना व गांव नानकपुर में पनप रही 2 अवैध काॅलोनियों में करीब 10 डीपीसी को जेसीबी द्वारा ध्वस्त किया गया।