🚨 तिलवाड़ा में गीड गदेरे का कहर, केदारनाथ हाईवे बंद 🚨
लगातार हो रही भारी बारिश के चलते रुद्रप्रयाग के तिलवाड़ा में गीड गदेरा उफान पर आ गया है। भारी मात्रा में मलबा, पत्थर और बोल्डर आने से केदारनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पूरी तरह बाधित हो गया है।
⚠️ *मुख्य अपडेट:
🔸 हाईवे के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें
🔸 कांवड़ यात्रियों सहित अन्य वाहनों को सुरक्षा के मद्देनज़र वापस भेजा जा रहा है
🔸 पुलिस, प्रशासन और राजमार्ग विभाग की टीमें मार्ग खोलने में जुटी हैं
🔸 लगातार बारिश के कारण राहत एवं बहाली कार्य प्रभावित
🙏 *प्रशासन की अपील
मौसम सामान्य होने और मार्ग सुरक्षित घोषित होने तक अनावश्यक यात्रा से बचें। यात्रा पर निकलने से पहले केवल आधिकारिक सूचना के आधार पर ही अपनी योजना बनाएं।
#Rudraprayag #Tilwara #KedarnathHighway #Uttarakhand #HeavyRain #Landslide #KedarnathYatra #KanwarYatra #BreakingNews