झुंझुनू: महालक्ष्मी ज्वेलर्स की झुंझुनूं शहर में धमाकेदार एंट्री, उद्घाटन समारोह में हजारों की भीड़ उमड़ी
शेखावाटी क्षेत्र की प्रतिष्ठित ज्वेलरी श्रृंखला महालक्ष्मी ज्वेलर्स ने शनिवार सुबह झुंझुनूं शहर में अपने चौथे शो रूम का भव्य उद्घाटन किया। नगर परिषद के सामने, रोड नंबर 1 पर स्थित इस नए शो रूम के उद्घाटन समारोह में हजारों की संख्या में लोगों ने भाग लिया, जिससे यह आयोजन ऐतिहासिक बन गया।