ओबरा: सिरसोती में ट्रेन की चपेट में आने से युवक की दर्दनाक मौत, सिर धड़ से हुआ अलग
Obra, Sonbhadra | Aug 19, 2026 बीजपुर के सिरसोती गांव में एक युवक की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। हादसा इतना भयावह था कि युवक का सिर धड़ से अलग हो गया।मृतक की पहचान गोविंद जायसवाल पुत्र दीपक जायसवाल के रूप में हुई है। बुधवार सुबह घटना की जानकारी मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे। वहां का भयावह दृश्य देखकर परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया।बताया गया कि मृतक शक्तिनगर में काम करता था।