नोआमुंडी: 15 अगस्त का वादा पूरा, बच्चों को मिली जर्सी
15 अगस्त का वादा पूरा, बच्चों को मिली जर्सी बड़ाजामदा: 15 अगस्त को बच्चों से किया वादा बड़ाजामदा थाना प्रभारी बालेश्वर उरांव ने पूरा किया। उन्होंने 25 फुटबॉल खिलाड़ियों को जर्सी और बॉल प्रदान की। कोच रामदेव हेसा ने बच्चों के बीच जर्सी का वितरण किया। खेल सामग्री पाकर बच्चों के चेहरे पर खुशी दिखी और उनका उत्साह बढ़ा।