कोरबा: कोरबा में तेज रफ्तार ट्रेलर ने 22 वर्षीय युवक की जान ली, हादसे के बाद परिजनों का गुस्सा फूटा, सड़क पर किया चक्काजाम
Korba, Korba | Nov 11, 2026 कोतवाली थाना क्षेत्र के इमली डुग्गू फाटक के पास यह दर्दनाक हादसा हुआ, जहां ट्रेलर की चपेट में आने से स्कूटी सवार अमित सागर की मौके पर ही मौत हो गई।मृतक सीतामढ़ी हटरी का निवासी था। हादसे के बाद ट्रेलर चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया।युवक की मौत से आक्रोशित परिजनों और स्थानीय लोगों ने कार्रवाई और मुआवजे की मांग को लेकर सड़क पर चक्काजाम कर दिया।