सुसनेर: हेला कॉलोनी में हेला समाज की बैठक, अखलाख अहमद बने सदर, नई कार्यकारिणी घोषित
सर्व समाज की सर्वसम्मति से अखलाख अहमद को हेला समाज का नया सदर नियुक्त किया गया है। आज रविवार सुबह 11 बजे, डाक बंगला रोड स्थित हेला कॉलोनी में समाज की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें अखलाख अहमद के नाम की घोषणा की गई।बैठक के दौरान राजू मेट और पूर्व पार्षद जाबिर हुसैन को उपाध्यक्ष, कादिर खान को सचिव तथा शानू मियादाद को कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई।