सिडकुल में ट्रक की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, चालक फरार, फुटेज आया सामने!!
हरिद्वार के सिडकुल थाना क्षेत्र में सोमवार दोपहर दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। डेंसो चौक के पास एक ट्रक की टक्कर से युवक की जान चली गई। हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आने के बाद सड़क पर खड़े ट्रक की भूमिका और लापरवाही को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं।
वहीं मृतक की पहचान 23 वर्षीय वासु निवासी बिजनौर, उत्तर प्रदेश के रूप में हुई है।
जानकारी के मुताबिक वासु सिडकुल क्षेत्र में डेंसो चौक के पास एक ढाबे पर काम करता था। सोमवार दोपहर वह ढाबे से एक फैक्ट्री में खाना पहुंचाने के लिए बाइक से जा रहा था। इसी दौरान ट्रक की टक्कर लगने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने दुर्घटना में शामिल ट्रक को कब्जे में ले लिया है। वहीं हादसे से जुड़ा एक सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। सीसीटीवी में साफ दिखाई दे रहा है कि बिल्कुल क्षेत्र में पहले ट्रक आकर रूकता है और उसके बराबर से दूसरा ट्रक गुजर रहा होता है। इतने में बाइक सवार युवक ट्रक को और टेक करने की कोशिश करता है लेकिन दोनों ट्रैकों के बीच में वह गुजर रहे ट्रक से टकरा जाता है।