दलेर मेहंदी को मंत्री सुबोध उनियाल ने कहा, बोल तो पा नहीं रहे गाना क्या गाओगे! उत्तराखंड के टिहरी जिले में आयोजित कुंजापुरी मेले के दौरान पंजाबी गायक दलेर मेहंदी का लाइव शो उस समय चर्चा का विषय बन गया, जब कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल उनके प्रदर्शन से नाराज हो गए। नरेंद्र नगर में हुए इस कार्यक्रम का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में मंत्री गायक को मंच पर ही टोकते हुए उनके गायन और आवाज के इस्तेमाल के तरीके पर सवाल उठाते दिखाई दे रहे हैं।
#uttarakhand #dehradun #dalermehndi