कोंडागांव: अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद कोंडागांव ने स्वच्छता का दिया संदेश।
अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद कोंडागांव के तत्वावधान में कोंडागांव ब्लॉक और फरसगाँव ब्लॉक में संचालित निशुल्क सैन्य प्रशिक्षण में प्रशिक्षण ले रहे प्रशिक्षणार्थियों और पूर्व सैनिकों के द्वारा स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत स्वच्छता अभियान चलाया गया,बंधा तालाब पार्क के अंदर और बाहर झाडू लगाया।