कोंडागांव: सुकुरपाल में 26 वर्षीय विवाहित महिला ने अज्ञात कारणों से किया फांसी लगाकर आत्महत्या, परिजनों ने दी कोतवाली में सूचना
कोंडागांव थाना क्षेत्र अंतर्गत सुकुरपाल में आज शाम एक दर्दनाक घटना घट गई है। मिली जानकारी अनुसार सुकुरपाल, सड़कपारा निवासी श्रीमती काजल पांडे पति तुषारकांत पांडे उम्र 26 वर्ष ने अपने घर में अज्ञात कारणों से फांसी लगा लिया है। इस घटना की जानकारी लगते ही परिजनों ने महिला को तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया जहां जिला अस्पताल के डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।