सफीपुर: उन्नाव में पड़ोसियों द्वारा 74 वर्षीय वृद्ध पर बर्बर हमला
Safipur, Unnao | Nov 29, 2026 उन्नाव के पेसारी गांव में शौचालय का ताला तोड़ने की वजह से दो भाइयों ने 74 वर्षीय भगवती प्रसाद को लाठी-डंडों से पीटा। घर वालों ने पुलिस को तहरीर दी, घायल वृद्ध को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया है। मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू हो गई है।