घाघरा: स्वर्गीय कार्तिक उरांव स्मृति जतरा सह खेलकूद युवा महोत्सव की तैयारी पर बदरी पंचायत सचिवालय में बैठक आयोजित
Ghaghra, Gumla | Oct 22, 2026 घाघरा प्रखंड के बदरी गांव स्थित प्रोजेक्ट उच्च विद्यालय के प्रांगण में होने वाले स्वर्गीय कार्तिक उरांव स्मृति जतरा सह खेलकूद युवा महोत्सव की तैयारी को लेकर बदरी पंचायत सचिवालय में कमेटी के सदस्यों की बैठक आयोजित की गई। बैठक में सब समिति से निर्णय लिया गया कि आगामी 11 नवंबर दिन बुधवार को उक्त जतरा का आयोजन किया जाएगा।