गोह: गोह प्रखंड के चारों थाना क्षेत्रों में पुलिस-पब्लिक संगोष्ठी का आयोजन, महिलाओं की उमड़ी भीड़
Goh, Aurangabad | Jul 11, 2026 शनिवार की शाम करीब 4 बजे गोह प्रखंड के चारों थाना क्षेत्रों में पुलिस और जनता के बीच बेहतर समन्वय के लिए दूसरी बार पुलिस-पब्लिक विचार गोष्ठी आयोजित की गई। हालांकि जलजमाव के कारण गोह थाना क्षेत्र की गोष्ठी थानाध्यक्ष राजीव कुमार की पहल पर गौतम बुद्ध भवन में हुई, जिसका संचालन शिक्षक नीरज कुमार ने किया। वहीं उपहारा थानाध्यक्ष आकाश कुमार ने मध्य विद्यालय डड़वां,