गिधौर: कोल्हुआ गांव में शिव शक्ति महायज्ञ को लेकर कल निकलेगी भव्य कलश यात्रा
Gidhaur, Jamui | Apr 17, 2026 गिद्धौर प्रखंड के कोल्हुआ गांव में श्री श्री 108 शिव शक्ति महायज्ञ सह शिव परिवार प्राण प्रतिष्ठा को लेकर शनिवार को भव्य कलश यात्रा निकाली जाएगी। यज्ञ स्थल पर इसकी सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। यज्ञ समिति के सदस्यों ने शुक्रवार को 9 बजे बताया कि श्रद्धालुओं की आस्था को देखते हुए 2100 कलश उठाए जाएंगे, जिसमें बड़ी संख्या में महिलाएं भाग लेंगें।