पटना ग्रामीण: लंगरटोली चौराहा पर NDA और भाजपा के कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के तस्वीर पर अबीर गुलाल लगाकर मनाया जश्न
तीसरी बार आज देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शाम में प्रधानमंत्री पद की शपथ लेंगे और उसको लेकर एनडीए के कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर है और ऐसे में पटना के लंगरटोली चौराहे पर एनडीए और भाजपा के कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के तस्वीर पर अबीर गुलाल लगाकर जश्न मनाया , सभी कार्यकर्ता एक दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशियाँ मनाई और आतिशबाजी भी की .