पटना ग्रामीण: पुनाईचक इलाके में नीट परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्र का शव बरामद, खुदकुशी की आशंका
शास्त्रीनगर थाना के पुनाईचक इलाके से नीट परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्र का शव बरामद किया गया है। पुलिस ने शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है। मीडिया से बातचीत करते हुए पुलिस पदाधिकारी ने बताया कि प्रथम दृष्टया खुदकुशी का मामला प्रतीत हो रहा है। उन्होंने कहा कि हाल ही में नीट परीक्षा का रिजल्ट आया है।