पटना ग्रामीण: दीदारगंज से स्क्रैप चोरी के मामले में तीन अपराधी गिरफ्तार, चोरी के स्क्रैप भी बरामद
पटना के दीदारगंज पुलिस ने स्क्रैप चोरी करने के मामले में आरोपी ट्रक चालक और उसके दो साथियों को गिरफ्तार किया है। जिनके पास से चोरी का स्क्रैप भी बरामद किया गया है। जिसकी अनुमानित कीमत 10 लाख 35 हजार 600 रुपए है। स्क्रैप को बेचने से पहले ही पुलिस ने इन तीनों को पकड़ लिया।