दरभा: सीएमएचओ ने पीएचसी आड़ावाल और सीएचसी नानगुर का किया औचक निरीक्षण, मौसमी बीमारियों के रोकथाम एवं उपचार पर दिया जोर
Darbha, Bastar | Jul 31, 2026 कलेक्टर आकाश छिकारा के निर्देशानुसार ग्रामीण स्वास्थ्य व्यवस्थाओं को सुदृढ़ बनाने और आम जनता को मिल रही चिकित्सा सुविधाओं का धरातल पर जायजा लेने के लिए मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. संजय बसाक ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र आड़ावाल और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नानगुर का औचक निरीक्षण किया।