धरमपुरी: नर्मदा नदी तट रहकर लोग जलसंकट भोगने पर मजबूर रह करोड़ों रुपए खर्च होने के बावजूद नही मिल रहा नियमित पेयजल#jansamasya@
धरमपुरी नगर का इससे बड़ा और क्या दुर्भाग्य हो सकता है कि करोड़ों लोगों की प्यास बुझाने वाली मां नर्मदा के तट पर बसा होने के बावजूद यहां के नागरिक पीने के पानी के लिए तरस रहे है। नियमित पेयजल की समस्या विगत कई दशकों से बनी हुई है। इसके निराकरण के लिए मुख्यमंत्री शहरी पेयजल योजना के नाम पर साढ़े सात करोड़ से अधिक की धनराशि खर्च की जा चुकी है।