धरमपुरी: धामनोद के बलवाड़ा गांव में खेत पर गिरी आकाशीय बिजली, चार महिलाएं व एक पुरुष घायल
धामनोद के बलवाड़ा गांव में खेत पर गिरी आकाशीय बिजली, चार महिलाएं व एक पुरुष गंभीर घायल।सोमवार शाम करीब 4:30 पर धामनोद थाना क्षेत्र के ग्राम बलवाड़ा में बड़ा हादसा हुआ। खेत में मूंग की फसल काट रहे मजदूरों पर आकाशीय बिजली गिर गई। तेज आंधी और बारिश के बाद मजदूर जब नीम के पेड़ के नीचे छांव में खड़े थे, तभी अचानक बिजली गिर गई।