धरमपुरी: ग्राम बेगन्दा में किशोरी के साथ दुष्कर्म करने का मामला आया सामने, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार
ग्राम बेगन्दा में आरोपी ने किशोरी के साथ किया दुष्कर्म। धामनोद पुलिस ने रविवार शाम 7:00 बजे किया मामला दर्ज, धामनोद पुलिस ने बताया कि आरोपी चंदन पिता पूनम चंद ने शादी का झांसा देकर किशोरी के साथ कई बार दुष्कर्म किया ।फरियादी की शिकायत पर धामनोद पुलिस ने विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार किया है। ओर मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।