धरमपुरी: धरमपुरी में रैपिड एक्शन फोर्स की 107वीं बटालियन ने निकाला फ्लैग मार्च, सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की पहल
धरमपुरी में रैपिड एक्शन फोर्स की 107वीं बटालियन ने निकाला फ्लैग मार्च, सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने की पहल।मंगलवार शाम 6:40 बजे धार जिले के धरमपुरी नगर में रैपिड एक्शन फोर्स की 107वीं बटालियन ने फ्लैग मार्च निकाला। यह मार्च नए थाना परिसर से शुरू होकर बाईपास रोड, तारापुर चौराहा, जवाहर मार्ग होते हुए नगर के प्रमुख मार्गों से गुजरा।