बाढ़: बाढ़ के उमानाथ घाट पर 10 सीट की गाड़ी में 30-35 यात्री लेकर पहुंचा ओवरलोड वाहन
Barh, Patna | Aug 20, 2026 बाढ़ के उमानाथ घाट पर करीब 1 बजे 10 सीट क्षमता वाले दो वाहनों में 30-35 यात्रियों को ठूंसकर लाए जाने का मामला सामने आया। एक वाहन वारसलीगंज और दूसरा पावापुरी से पहुंचा था। चालक ने ट्रैफिक हड़ताल के कारण वाहनों की कमी का हवाला दिया। हालांकि, इतनी ओवरलोडिंग से यात्रियों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं।