बहराइच: हसुलिया के पास बाइक सवार सराफा कारोबारी पर अज्ञात हमलावरों ने किया हमला, पुलिस जांच में जुटी
मोतीपुर थाना क्षेत्र के हसुलिया में कार सवार हमलावरों ने बाइक से जा रहे सोने चांदी के कारोबारी पर राड से हमला करके घायल कर दिया है। जिला अस्पताल रेफर किया गया है। आरोप लगाया है कि, लुटेरे चार की संख्या में थे। कार से आए थे। बुधवार को थानाध्यक्ष ने बताया कि सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।