बहराइच: बहराइच जनपद में आगामी त्योहार के मद्देनज़र एएसपी नगर के नेतृत्व में पुलिस ने किया फ्लैग मार्च
बहराइच जिले में मंगलवार शाम को पुलिस ने आगामी त्योहारों चेहल्लुम, जन्माष्टमी और स्वतंत्रता दिवस के दृष्टिगत शहर क्षेत्र में फ्लैग मार्च किया। अपर पुलिस अधीक्षक नगर रामानंद कुशवाहा, सिटी मजिस्ट्रेट, क्षेत्राधिकारी नगर और थाना प्रभारी कोतवाली नगर और दरगाह शरीफ ने भारी पुलिस बल के साथ संवेदनशील स्थलों और हॉट स्पॉट पर दंगा निरोधक उपकरणों के साथ फ्लैग मार्च किया।