बहराइच: कांग्रेस भवन पहुंचे वरिष्ठ नेता नसीमुद्दीन सिद्दीकी ने चुनाव आयोग पर लगाए गंभीर आरोप
बहराइच पहुंचे वरिष्ठ कांग्रेस नेता नसीमुद्दीन सिद्दीक़ी ने मंगलवार शाम को कांग्रेस भवन में प्रेसवार्ता की। इस दौरान उन्होंने चुनाव आयोग पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा की चुनाव आयोग भाजपा के संगठन की तरह काम कर रहा है। उन्होंने वोटर लिस्ट में गड़बड़ी का आरोप लगाते हुए कहा की हर विधानसभा और लोकसभा क्षेत्र में 10 से 50 हज़ार वोटों में गड़बड़ी की गयी है।