बहराइच: बंजारी मोड़ के पास सब्जी बेचकर घर जा रहे व्यक्ति को अज्ञात वाहन ने मारी ठोकर, हुई मौत
जिले के कोतवाली देहात थाना क्षेत्र अंतर्गत बंजारी मोड़ के पास अज्ञात वाहन ने व्यक्ति को ठोकर मार दी। जिससे व्यक्ति की मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए शव मर्चरी भेज दिया था। वहीं मंगलवार को शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। पुलिस जांच में जुट गए हैं। परिजनों ने बताया कि सब्जी बेचकर वापस घर जाते समय हादसा हुआ है।