बहराइच: खुटेहना चौराहे के पास 12 घंटे बाद कार के नीचे मिला स्कूली छात्रा का शव, घर से स्कूल जाने के लिए निकली थी छात्रा
बहराइच जिले के खुटेहना चौराहे पर एक दर्दनाक हादसे ने पूरे इलाके को दहला दिया। एक निजी स्कूल की छात्रा रंजीता रोज की तरह स्कूल जाने के लिए घर से निकली थी, देर शाम तक भी घर नहीं लौटी। परिवार की बेचैनी तब चीख-पुकार में बदल गई, जब 12 घंटे बाद बच्ची का शव एक दुर्घटनाग्रस्त कार के नीचे दबा मिला। मंगलवार को शव का पोस्टमार्टम कराया गया। पुलिस जाच में जुटी हुई हैं।