धौलछीना: त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए पुलिस ने कसी कमर, संदिग्ध गतिविधियों पर रखी नजर
त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए पुलिस ने भी कमर कस ली है। सोमवार को थानाध्यक्ष धौलछीना ने थाना परिसर में क्षेत्र के ग्राम प्रहरियों की बैठक ली। मौके पर शाम करीब 05 बजे थानाध्यक्ष विजय नेगी ने कहा कि अपने-अपने क्षेत्र में सतर्क दृष्टि रखते हुए किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधियां पाई जाने पर उसकी सूचना तत्काल थाने में दें।