धौलछीना: धौलछीना में 19 वर्षीय युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत, चार दिन में दो मौतों से परिवार में मचा कोहराम
धौलछीना में एक 19 साल की युवती की संदिग्ध परिस्थतियों में मौत हो गई है। बीते चार दिन पूर्व ही 23 साल की बुआ की हार्ट अटैक से मौत हो गई थी। चार दिन में ही दो लोगों की मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। शनिवार शाम करीब 06 बजे मिली जानकारी के अनुसार चार दिन पूर्व धौलछीना निवासी 23 वर्षीय कमला मेहरा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी।