धौलछीना: धौलछीना में संदिग्ध परिस्थितियों में युवती की मौत, चार माह बाद युवती की होनी थी शादी
धौलछीना निवासी 23 वर्षीय युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। संभावना जताई जा रही है कि युवती की मौत हार्ट अटैक से हुई होगी। धौलछीना बाजार में होटल संचालक लाल सिंह की पुत्री कमला 23 निवासी बबुरिया नायल हाल निवासी धौलछीना मंगलवार दोपहर बकरियों के लिए चारा लाने के बाद नहाने के लिए जैसे ही बाथरूम में गई तभी अचानक उसके सीने में तेज दर्द होने लगी।