मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ अरविंद गेट ने शुक्रवार शाम 6:00 बजे बताया कि जिले में खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा चलाए जा रहे सघन जांच अभियान में कई प्रतिष्ठानों के खाद्य पदार्थ निर्धारित मानको पर खड़े नहीं उतरे हैं। जिले में विभिन्न खाद्य प्रतिष्ठानों से लिए गए सैंपलों में से करीब 22 फर्मो के नमूने खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के तहत फेल पाए गए है।