स्याना: इंदिरा गांधी कन्या इंटर कॉलेज में आयोजित पेंटिंग और पोस्टर प्रदर्शनी में छात्राओं ने किया अपनी कला का प्रदर्शन
Siyana, Bulandshahr | Sep 24, 2026
इंदिरा गांधी कन्या इंटर कॉलेज में आयोजित पेंटिंग पोस्टर प्रदर्शनी में छात्राओं ने अपनी कला का प्रदर्शन किया। वहीं भाजपा के क्षेत्रीय विधायक ने छात्राओं की कला की जमकर प्रशंसा की। गुरुवार को कॉलेज परिसर में आयोजित पेंटिंग पोस्टर प्रदर्शनी का शुभारंभ विधायक देवेंद्र सिंह लोधी ने किया। इस दौरान प्रधानाचार्य सहित अन्य शिक्षक मौजूद रहे।