बड़ौद: आगामी 29 दिनों के अवकाश पर रहेंगी नगर परिषद सीएमओ, आगर सीएमओ संभालेंगे कार्यभार
बड़ोद नगर परिषद से आज बुधवार 5 मार्च दोपहर 4 बजे प्राप्त हुई जानकारी के मुताबिक मुख्य नगर परिषद अधिकारी संध्या सरयाम आगामी 29 दिनों के अर्जित अवकाश पर रहेगी। इस दौरान परिषद के कार्यों को सुचारू रूप से संचालित करने के लिए अतिरिक्त प्रभारी आगर मुख्य नगर पालिका अधिकारी पवन फुल फकीर को नियुक्त किया गया है।