बड़ौद: जेन समुदाय के आचार्य भगवंतों का हुआ नगर प्रवेश, चातुर्मास हेतु साध्वी मंडल की घोषणा
परम पूज्य आचार्य भगवंत श्री डाॅ मुक्तिसागर सूरीश्वरजी महाराजा परम पूज्य आचार्य भगवंत श्री अचलमुक्तिसागरसूरिजी महाराज साहेब का बड़ौद नगर में धूमधाम से प्रवेश हुआ।श्री विमलनाथ जिनालय परिसर से जुलूस मंगलवार 4 मार्च सुबह 11 बजे प्रारंभ हुआ, जो नगर के प्रमुख मार्गों से होता हुआ श्री आनंद चंद्र जैन आराधना भवन पंहुचा। श्रद्धालुओं द्वारा जगह जगह स्वागत किया गया