बड़ौद: ग्राम पिपलिया हमीर में पड़ोसी महिला से बात करने को लेकर 3 लोगों ने 40 वर्षीय महिला के साथ की मारपीट, केस दर्ज
बडौद थाने से आज सोमवार 3 मार्च शाम 5 बजे मिली जानकारी के मुताबिक फरियादी गोवर्धन सिंह पिता बहादुर सिंह उम्र 45 वर्ष ने थाने पर शिकायत दर्ज करवाई कि उसकी पत्नी के साथ पड़ोसी महिला से बात करने की बात को लेकर गांव के ही गोविंद सिंह,प्रहलाद सिंह तथा आनंद बाई के द्वारा गाली गलौज की गई व मारपीट की गई है फरियादी की शिकायत पर बडौद पुलिस ने मामला दर्ज किया है