बड़ौद: बडौद थाना परिसर में आगामी त्योहारों को लेकर शांति समिति की हुई बैठक, नगर के गणमान्य नागरिक रहे मौजूद
मंगलवार 4 मार्च दोपहर 12 बजे डग मार्ग स्थित बडौद थाना परिसर में शांति समिति की बैठक का आयोजन किया गया जिसमें मुस्लिम समुदाय के चल रहे रमजान पर्व,आगामी त्योहार होली,रंगपंचमी,तथा ईदु उल फित्र के त्यौहार को लेकर थाना प्रभारी कृष्णकांत तिवारी द्वारा उपस्थितजनों से चर्चा की गई। तथा सभी त्यौहार शांतिपूर्ण तरीके से एवम मिलजुलकर मनाने की अपील की गई।