RSS स्वयंसेवकों के नेतृत्व में गुरुवार को विराट साइकिल यात्रा का आयोजन किया गया। सैकड़ों की संख्या में सम्मिलित स्वयंसेवकों की यह साइकिल यात्रा सैदपुर नगर से औंड़िहार, बिहारीगंज डगरा होते हुए सिधौना के रास्ते कैथी स्थित मार्कण्डेश्वर महादेव धाम पहुँची। जहाँ गंगा स्नान और दर्शन-पूजन कर हिंदू समाज की एकजुटता और राष्ट्र को परम वैभवशाली बनाने का संकल्प लिया गया।