शंकर घाट तेलियरगंज थाना शिवकुटी इलाके के रहने वाले पीड़ित परिवार ने सिविल लाइंस स्थित धरना स्थल पर आज शनिवार संमय 1 बजे भारतीय किसान यूनियन के बैनर तले प्रदर्शन किया। उनका आरोप है कि गांव के दबंग लोगों ने उनकी जमीन पर जबरन कब्जा किया, मारपीट की और अभद्रता की। पीड़ित परिवार का कहना है कि घटना के 6 दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस ने न तो उनकी मेडिकल कराई