नारदीगंज: नारदीगंज बाजार गोलीबारी मामले में पुलिस का शिकंजा तेज, एसपी अभिनव धीमान के निर्देश पर छापेमारी, आरोपी घर छोड़कर फरार
नारदीगंज बाजार में दो गुटों के बीच हुई गोलीबारी के मामले में नवादा एसपी अभिनव धीमान ने सख्त रुख अपनाया है। एसपी के निर्देश पर पुलिस टीम गठित कर आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। पुलिस की कार्रवाई के दौरान एक आरोपित के घर से 3.67 एमएम का एक जिंदा कारतूस बरामद किया गया है। हालांकि, कई आरोपित घर छोड़कर फरार बताए जा रहे हैं।