भरथना: महेवा के भवानीपुर में हाईवे पर वाहन की टक्कर से राजमिस्त्री की उपचार के दौरान मौत, 4 बेटियों के सिर से उठा पिता का साया
बकेवर थाना क्षेत्र के महेवा समीपवर्ती ग्राम भवानीपुर निवासी 35 वर्षीय राजमिस्त्री विजय करन दोहरे की सैफई मेडिकल कॉलेज में उपचार के दौरान मौत हो गई। शुक्रवार देर शाम भागवत से भण्ङरा से नियमत्रण खा कर लौटे समय हाईवे पार करते समय अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी थी। मृतक अपने पीछे पत्नी और चार बेटियां छोड़ गए हैं।