जींद: जींद सोनीपत हाईवे पर बाईपास के नजदीक से गाजीपुर निवासी विजय की बाइक चोरी
Jind, Jind | Feb 20, 2024 जींद सोनीपत हाईवे पर बाईपास के नजदीक से बाइक चोरी होने पर सिविल लाइन थाना पुलिस ने मामला दर्ज किया है। पुलिस को दी शिकायत में उत्तर प्रदेश के गाजीपुर निवासी विजय ने बताया कि वह हाईवे पर निर्माण कार्य करता है। जिसके चलते उन्होंने अपनी बाइक को बाईपास पर खड़ा किया था लेकिन जब वह कामकाज निपटाकर आया तो उसकी बाइक गायब मिली।