जींद: रेलवे जंक्शन पर मंगलवार सुबह व्यक्ति ने कुरुक्षेत्र पैसेंजर ट्रेन के आगे कूद कर की आत्महत्या
Jind, Jind | Feb 20, 2024 रेलवे जंक्शन पर मंगलवार सुबह एक व्यक्ति ने कुरुक्षेत्र पैसेंजर ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली। सूचना मिलने पर जीआरपी मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल में पहुंचाया। मृतक की शिनाख्त नारनौंद निवासी सतबीर के तौर पर हुई है।