जींद: लोक नृत्य दलों के पंजीकरण के लिए 29 फरवरी अंतिम तिथि-डीआईपीआरओ
Jind, Jind | Feb 20, 2024 कला एवं सांस्कृतिक कार्य विभाग हरियाणा द्वारा लोकनृत्य दलों के पंजीकरण के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। इच्छुक दल 29 फरवरी तक विभाग की मेल आईडी पर आवेदन कर सकते हैं। राज्य के पंजीकृत लोकनृत्य दलों को ही विभाग द्वारा आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रमों में अनुबंधित किया जाएगा। कोरियोग्राफर व टीम लीडर के नृत्य विधा से संबंधित दस्तावेज लाना अनिवार्य है।