जींद: जिला को टीबी रोग से मुक्त करने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने मंगलवार को विशेष बीसीजी टीकाकरण अभियान की शुरुआत
Jind, Jind | Feb 20, 2024 जिला को टीबी रोग से मुक्त करने के लिए स्वास्थ्य विभाग की तरफ से मंगलवार को विशेष बीसीजी टीकाकरण अभियान की शुरूआत की गई। इसको लेकर नागरिक अस्पताल मेें सिविल सर्जन डॉ. गोपाल गोयल ने मरीजों के संपर्क में आने वाले स्वास्थ्य कर्मचारियों और अन्य लोगों को टीकाकरण करवाकर अभियान की शुरुआत की।