जींद: हकीकत नगर में निर्माणाधीन मकान से बिजली के तार व अन्य उपकरण चोरी
Jind, Jind | Feb 20, 2024 हकीकत नगर में निर्माणधीन मकान से बिजली के तार व अन्य उपकरण चोरी होने पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस को दी शिकायत में ओमप्रकाश ने बताया कि सोमवार रात को उसके हकीकत नगर में निर्माणधीन मकान से आठ बंडल बिजली के तार व दो कटलर मशीन व लोहे का सामान चोरी हो गया।